कांग्रेसियो ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का जन्मदिन

अजमेर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  का जन्मदिन आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय पर  कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में मनाया गया ।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य रलावता ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, कुशल संगठन कर्ता और मजबूत नेतृत्वकर्ता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मजबूत नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है एक – एक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना आपके मजबूत संगठनकर्ता होने को दर्शाता है।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता पूर्व महासचिव शिवकुमार बंसल राजेंद्र नरचल संपत कोठारी सलामुद्दीन खान आजाद लखन महेंद्र कटारिया भोला फुरकान सिद्दीकी शक्ति सिंह रलावता विशाल टाटीवाल राजवीर सिंह  राजेंद्र अग्रवाल मोंटू ओझा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे के दीर्घायु की कामना की।
महेन्द्र सिह रलावता
9414497073

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!