अजमेर, 23 जुलाई । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 31 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक 9 विभिन्न पदों के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती -2024
अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी – पेडियाट्रिक्स कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रूमेटॉलजी एवं मेडिकल ऑनकोलॉजी के 31 जुलाई 2026 एवं मेडिकल गैस्ट्रोएंट्रॉलजी के साक्षात्कार 3 अगस्त 2026 को आयोजित किए जाएंगे। इसी अनुसार ब्रॉड स्पेशियलिटी – जनरल मेडिसिन के पदों हेतु साक्षात्कार का आयोजन 4 से 14 अगस्त तक किया जाएगा।
एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर – एग्रिकल्चर केमिस्ट्री (कृषि विभाग) भर्ती -2022 के लिए भी साक्षात्कार का आयोजन 31 जुलाई 2026 को किया जाना निर्धारित है।
3 से 14 अगस्त 2026 तक सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती – 2023 अंतर्गत इतिहास विषय के पदों हेतु साक्षात्कार का बारहवां चरण, लाइब्रेरियन (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती -2023 अंतर्गत साक्षात्कार का पांचवां चरण तथा सब इंस्पेक्टर – टेलीकॉम गृह (ग्रुप – 1) विभाग भर्ती – 2024 के तहत साक्षात्कार का प्रथम चरण आयोजित किया जाएगा।
साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थी नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र और सभी मूल प्रमाण-पत्र मय फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।