अजमेर बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन, युवा कांग्रेस ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

अजमेर, 23 जुलाई 2026।  आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील एवं शहर की लगातार बिगड़ती स्थिति के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के आह्वान पर आयोजित अजमेर बंद को शहरवासियों का व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ। शहर के विभिन्न बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं आमजन ने स्वेच्छा से बंद में भाग लेकर जनहित के इस आंदोलन को सफल बनाया।

समीर भटनागर ब्लॉक अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज अजमेर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर अजमेर युवा कांग्रेस ने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से व्यापारियों, दुकानदारों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें बंद के उद्देश्य से अवगत कराते हुए सहयोग का आग्रह किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण अनुशासन एवं सौहार्द बनाए रखते हुए बंद को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

समीर भटनागर ने बताया कि यह बंद किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील के संरक्षण, शहर की बदहाल व्यवस्थाओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जनता के अभूतपूर्व सहयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अजमेरवासी शहर के विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं बेहतर नागरिक सुविधाओं के प्रति गंभीर हैं।

उन्होंने बंद को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, नागरिकों, कांग्रेसजनों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जनहित के मुद्दों पर उनका संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।

इस अवसर पर समीर भटनागर ब्लॉक अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज, युवा कांग्रेस नेता अनुराग रायपुरिया, ओमप्रकाश मांडावरा, अभिषेक सैमसंन NSUI जिला अध्यक्ष अजमेर, केशव, योगेश जाटोलिया, अशोक सुक्रिया, संजय मेघवंशी, मोहसिन मंसूरी, आफताब हुसैन, जफर हाशमी, शोएब खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समीर भटनागर
पूर्व पार्षद प्रत्याक्षी वार्ड 76
ब्लॉक अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज, अजमेर

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!