*सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024*

*सुपर स्पेशियलिटी – न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी के साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी*_
अजमेर, 23 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी – न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी के साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
न्यूरोलॉजी हेतु जारी विचारित सूची दिनांक 22 मई 2026 तथा न्यूरो सर्जरी हेतु जारी विचारित सूची दिनांक 2 जून 2026 में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच उपरांत न्यूरोलॉजी के 18 तथा न्यूरो सर्जरी के 26 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!