_*आरपीएससी :-विभिन्न पदों का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी*_

अजमेर, 23 जुलाई । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार का  कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 31 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक 9 विभिन्न पदों के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती -2024
अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी – पेडियाट्रिक्स कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रूमेटॉलजी एवं मेडिकल ऑनकोलॉजी के 31 जुलाई 2026 एवं मेडिकल गैस्ट्रोएंट्रॉलजी के साक्षात्कार 3 अगस्त 2026 को आयोजित किए जाएंगे। इसी अनुसार ब्रॉड स्पेशियलिटी – जनरल मेडिसिन के पदों हेतु साक्षात्कार का आयोजन 4 से 14 अगस्त तक किया जाएगा।
एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर – एग्रिकल्चर केमिस्ट्री (कृषि विभाग) भर्ती -2022 के लिए भी साक्षात्कार का आयोजन 31 जुलाई 2026 को किया जाना निर्धारित है।
3 से 14 अगस्त 2026 तक सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती – 2023 अंतर्गत इतिहास विषय के पदों हेतु साक्षात्कार का बारहवां चरण,  लाइब्रेरियन (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती -2023 अंतर्गत साक्षात्कार का पांचवां चरण तथा सब इंस्पेक्टर – टेलीकॉम गृह (ग्रुप – 1) विभाग भर्ती – 2024 के तहत साक्षात्कार का प्रथम चरण आयोजित किया जाएगा।
साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थी नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र और सभी मूल प्रमाण-पत्र मय फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की  वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!