शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर 26 जुलाई को संयुक्त रणनीति बैठक

राजसमंद, 25 जुलाई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में 26 जुलाई 2026 (रविवार) को राजसमंद में संयुक्त रणनीति बैठक आयोजित होगी। बैठक में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आगामी लोकतांत्रिक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
जिले के सभी सामाजिक, छात्र, युवा एवं विभिन्न राजनीतिक संगठनों से अपने-अपने संगठन के कम से कम तीन प्रतिनिधियों को भेजने का अनुरोध किया गया है। बैठक में भारत आदिवासी पार्टी (BAP), आम आदमी पार्टी (AAP) सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं जागरूक नागरिक शामिल होंगे।
स्थान: जीके गार्डन छतरी, जिला कलेक्ट्री के पास, राजसमंद
दिनांक: 26 जुलाई 2026 (रविवार)
समय: प्रातः 11:30 बजे
प्रेषक:
पप्पू लाल कीर
error: Content is protected !!