अजमेर मंडल खेलकूद संघ के स्टेडियम में रेलवे भर्ती की तैयारी के संबंध में

प्रतिष्ठा में
मंडल रेल प्रबंधक
उत्तर पश्चिम रेलवे
अजमेर
विषय :-अजमेर मंडल खेलकूद संघ के स्टेडियम में रेलवे भर्ती की तैयारी के संबंध में
मान्यवर
lohiya

उपरोक्त विषय के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी एक-दो दिन में ग्रुप (डी) रेलवे भर्ती हेतु 2300 प्रत्याशी भाग ले रहे हैं।

इस भर्ती हेतु मंडल स्टेडियम पर बनाए गए ट्रैक पर बालू रेत  बिछाई गई है जो तकनीकी रूप से सही नहीं है। ऐसे सरफेस पर दौड़ने में निश्चित दूरी तय करने में अधिक समय लगेगा। तकनीकी रूप से ऐसी प्रतियोगिता हेतु समतल, सिंडर ट्रैक अथवा सिंथेटिक ट्रैक होना जरूरी है।
यदि किसी भी प्रत्याशी ने इस संबंध में अपना विरोध दर्ज कराया तो अनावश्यक रूप से परीक्षा बाधित हो सकती है।
इस संबंध में संपूर्ण परीक्षा की नोडल अधिकारी माननीय वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी से व्यक्तिगत रूप से आज चर्चा के उपरांत ज्ञात हुआ है कि यह सभी तैयारियां जयपुर से निर्देशानुसार की जा रही है।
आपसे अनुरोध है कि इस संबंध में खेलकूद से संबंधित विशेषज्ञों की राय लेते हुए अग्रिम कार्रवाई करें जिससे किसी अप्रिय परिस्थितियों से बचा जा सके। इसका हाल ही दिल्ली में हुए प्रदर्शन को मध्य नजर रखते हुए समय रहते सुधार हो सके तो बेहतर होगा।
शुभकामनाओं सहित
विनीत लोहिया
Common Cause Society Ajmer
General Secretary  
9549860966
error: Content is protected !!