महावीर इंटरनेशनल केंद्रों की संयुक्त साधारण सभा सम्पन्न

अजमेर। महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू एवं पद्मावती केंद्रों की संयुक्त साधारण सभा सुभाष उद्यान, अजमेर के पास आयोजित हुई। सभा का शुभारम्भ महावीर प्रार्थना एवं समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
अजयमेरू केंद्र के सचिव लोकेश जैन सोजतिया एवं पद्मावती केंद्र की सचिव निकिता पंचोली ने बताया कि बैठक में महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल लोढ़ा तथा रीजन-3 के (प्रचार-प्रसार) उपनिदेशक कमल गंगवाल ने भी सहभागिता कर अपने विचार व्यक्त किए।
अजयमेरू केंद्र के चेयरमैन गजेन्द्र पंचोली ने बताया कि बैठक में अगस्त माह के सेवा कार्यों पर विचार-विमर्श करते हुए 7 अगस्त को पौधारोपण तथा 15 अगस्त को जे.एल.एन. अस्पताल, अजमेर के बाहर अल्पाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में गजेन्द्र पंचोली, कमल गंगवाल, लोकेश जैन सोजतिया, विजय जैन पांड्या, अनिल लोढ़ा, निकिता पंचोली, सुमन अग्रवाल, पूर्णिमा लोढ़ा, संतोष पंचोली, मीनाक्षी जैन सोजतिया एवं हिमांशी पंचोली उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!