विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी तीन दिवसीय अजमेर प्रवास पर

अजमेर, 26 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी सोमवार से बुधवार तक तीन दिवसीय अजमेर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों के शुभारम्भ एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में भी शामिल होंगे।

     निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी सोमवार, 27 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे अमृत 2.0 योजना के तहत नालों की ट्रैपिंग प्रणाली सहित आनासागर झील के कायाकल्प कार्य का शुभारम्भ करेंगे। कार्यक्रम एच.के.एच. स्कूल, वैशाली नगर के सामने स्थित पाथ-वे एंट्री गेट पर आयोजित होगा। इसके बाद प्रातः 11.30 बजे केन्द्रीय रोडवेज कार्यशाला माखुपुरा में बीएमएस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

     श्री देवनानी मंगलवार, 28 जुलाई को प्रातः 9 बजे चामुण्डा चौराहे से वरुणसागर गेट तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। कार्यक्रम वरुणसागर तिराहा पर आयोजित होगा। इसके पश्चात अपराह्व 4 बजे वार्ड संख्या 16 रावण की बगीची स्थित वाल्मिकी कॉलोनी में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। इसी प्रकार सायं 5.30 बजे ग्राम खरेखड़ी के रामदेव मंदिर मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में रामदेव मंदिर मार्ग सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

     श्री देवनानी बुधवार, 29 जुलाई को प्रातः 9 बजे से गुरू पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न मंदिरों, आश्रमों एवं पीठों के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2.30 बजे श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री देवनानी अपराह्व 4 बजे श्री निम्बार्क पीठ में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात श्री देवनानी जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!