_*रेडियो डायग्नोसिस (ब्रॉड स्पेशियलिटी) एवं सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) के साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी*_
अजमेर, 30 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत रेडियो डायग्नोसिस (ब्रॉड स्पेशियलिटी) एवं सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) के साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।रेडियो डायग्नोसिस (ब्रॉड स्पेशियलिटी) हेतु जारी विचारित सूची दिनांक 1 मई 2026 तथा सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) हेतु जारी विचारित सूची दिनांक 2 जून 2026 में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच उपरांत रेडियो डायग्नोसिस के 48 तथा सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के 17 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।