*सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025*

*ईएएफएम, हिंदी, एबीएसटी विषय के साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी*_
अजमेर, 30 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 अंतर्गत ईएएफएम, हिंदी एवं एबीएसटी विषय के साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त विषयों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के तीनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा में उपस्थित एवं संबंधित सेवानियमानुसार न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त ईएएफएम के 37, हिंदी के 282 एवं एबीएसटी विषय के 67 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।
_*16 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित*_
ओएमआर उत्तर पत्रक में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण ईएएफएम के 1, हिंदी के 13 एवं एबीएसटी विषय के 2 अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा हेतु अयोग्य घोषित किया गया है।
_*9 अगस्त तक भेजना होगा विस्तृत आवेदन पत्र*_
साक्षात्कार हेतु अस्थाई रुप से सफल घोषित किये गये अभ्यर्थी को विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाईट से डाउनलोड कर 02 प्रतियों में उसे पूर्ण रुप से भरकर मय समस्त शैक्षणिक / प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति के दिनांक 9 अगस्त 2026 तक आवश्यक रुप से आयोग कार्यालय में भिजवाना होगा । आयोग द्वारा  पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों / नियमों के अनुसार किए जाने पर पात्र पाए जाने पर ही अभ्यर्थी को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!