भारतीय साड़ियां, अपनी समृद्ध संस्कृति, विविधता और उत्कृष्ट कारीगरी के लिए दुनिया भर मंे प्रसिद्ध हैं। हर राज्य की अपनी पारम्परिक शैली है। इसी को देखते हुए ʹइंडियन ट्रेलबेल्जरʹ ने शहर में 22 अगस्त को ʹसाड़ी वियर काॅम्पीटिशनʹ आयोजित किया है। ʹयोर साड़ी, योर आइडियंटी, योर स्टाइल, योर एक्सपीरियंसʹ थीम पर हो रही इस प्रतियोगिता के बारे में संस्था के निदेशक और कार्यक्रम आयोजक डाॅ. नीरज माथुर ने बताया कि इस स्पर्धा में 25 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं पार्टीसिपेट कर सकेंगी, जिसके लिए प्रथम ग्रूमिंग कार्यक्रम आज 1 अगस्त को निर्माण नगर स्थित मातृछाया पर आज शाम राम दुनी से आरम्भ की जाएगी जिसको की संस्था की आइकन शान्ति भटनागर कॉर्डिनेट करेंगी जबकि डॉक्टर चंद्रकला अग्रवाल समस्त प्रतिभागियों को महिला हेल्थ की ग्रूमिंग देंगी। कार्यक्रम पोद्दार इंटरनेशनल काॅलेज में संयेाजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता रहीं महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।