’’800 से अधिक पुरुष, महिला, छात्र एवं छात्रा शूटर लेंगे भाग’’
’’विजेताओं को मिलेंगे ₹2 लाख से अधिक के नगद पुरस्कार’’
अजमेर. अखिल भारतीय कमांडो निर्मल सिंह स्मृति राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आगाज़ मंगलवार, 4 अगस्त से चंद्रवरदाई नगर स्थित अंबेडकर भवन में होगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 800 से अधिक पुरुष, महिला, छात्र एवं छात्रा शूटर भाग ले रहे हैं। इनमें से अधिकांश प्रतियोगी सोमवार को अजमेर पहुँच चुके हैं।
आयोजन समिति के संरक्षक एवं राजस्थान राज्य धरोहर प्राधिकरण के पूर्व सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी के अनुसार 4 से 7 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय कमांडो निर्मल सिंह की स्मृति में किया जा रहा है। रामगंज थाना के निकट स्थित अंबेडकर भवन में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रतियोगिता का संचालन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के निर्णायकों एवं तकनीकी अधिकारियों की देखरेख में युवा शूटर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न राज्यों से भाग लेने वाले शूटर लगातार अजमेर पहुँच रहे हैं।
प्रतियोगिता की आयोजन सचिव ’’हिम्मत सिंह राठौड़’’ के अनुसार इस प्रतियोगिता का आयोजन ’’करणी शूटिंग एंड एडवेंचर्स अकादमी’’ के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के विजेताओं को विभिन्न वर्गों के अनुसार रूपए 2 लाख से अधिक की नगद पुरस्कार राशि, स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को शाम ’’5.00 बजे’’ होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ’’नसीराबाद के विधायक श्री रामस्वरूप लांबा’’ होंगे। समारोह की अध्यक्षता ’’श्री कमल प्रकाश किशनानी’’ करेंगे।
समारोह के विशिष्ट अतिथियों में उद्योगपति ’’पुष्पेंद्र चावला’’, अंतरराष्ट्रीय शूटर ’’ओमप्रकाश चौधरी’’, बीकानेर से ’’वीरेंद्र सिंह देवड़ा’’, ’’कैप्टन केसर सिंह राठौड़’’, ’’विक्रम सिंह शेखावत’’, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल तकनीकी अधिकारी ’’विनीत लोहिया’’ तथा प्रशिक्षक ’’मनोज शर्मा’’ शामिल होंगे।
श्री राठौड़ ने बताया कि बाहर से आने वाले सभी प्रतियोगियों के ठहरने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की गई है। उद्घाटन समारोह के उपरांत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
मो. 97836 17171