_*सुपर स्पेशियलिटी- यूरोलॉजी, सर्जिकल ऑनकोलॉजी के साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी*_
अजमेर, 3 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी- यूरोलॉजी तथा सर्जिकल ऑनकोलॉजी के साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त पदों हेतु जारी विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच उपरांत यूरोलॉजी के 10 तथा सर्जिकल ऑनकोलॉजी के 14 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।