अजमेर/ बाल कथाकार डॉ पूनम पांडे को सार्थक एवं सकारात्मक बाल साहित्य लेखन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर केसर देवी जानी स्मृति बाल साहित्य सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा। यह सम्मान प्रसिद्ध राष्ट्रीय पत्रिका बाल वाटिका द्वारा विनायक विद्यापीठ भीलवाड़ा में 3 व 4 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी एवं पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूनम पांडे की अब तक 4 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं और इनकी बाल कथाएं विगत 12 वर्ष से विविध पत्र पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित हो रही हैं। आयोजक भेरूलाल गर्ग के अनुसार आयोजन में देशभर के लगभग सौ श्रेष्ठ बाल साहित्यकार भाग लेंगे।