बर्जर पेंट्स इंडिया का 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम

बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अभिजीत रॉय ने कहा, “पिछली तिमाही में मांग सुधरने का जो रुझान दिखा थावह इस साल की पहली तिमाही में भी बना रहाजिससे स्टैंडअलोन आधार पर 12.7% की वैल्यू ग्रोथ हुई। कीमतों में बढ़त के चलते वैल्यू ग्रोथवॉल्यूम ग्रोथ से आगे निकल गईऔर इसका पूरा फायदा आगे मिलेगा। इस तिमाही हमारा प्रदर्शन ऑटोमोटिव और डेकोरेटिवदोनों सेगमेंट में मजबूत बढ़त की वजह से अच्छा रहा।

पश्चिम एशिया के संघर्ष की वजह से माहौल अस्थिर रहाजिससे क्रूड और उससे बनने वाले कच्चे माल की उपलब्धता और कीमतों पर असर पड़ाफिर भी साल की शुरुआत अच्छी रही। क्रूड आधारित कच्चे माल महंगे होने से हमारे ग्रॉस मार्जिन में थोड़ी कमी आई। लेकिन सूझबूझ से किए गए फाइनेंशियल कंट्रोल और बेहतर एफिशिएंसी की वजह से ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन गाइडेंस रेंज से थोड़ा ऊपर रहाऔर स्टैंडअलोन आधार पर कर पश्‍चात लाभ में 25% से ज्यादा और कंसॉलिडेटेड आधार पर 29% से ज्यादा की मजबूत बढ़त दर्ज हुई।

हमारे मुख्य फोकस सेगमेंटयानी वॉटरप्रूफिंगकंस्ट्रक्शन केमिकल्स और वुड कोटिंग्स में लगातार अच्छी बढ़त बनी रहीऔर इसमें प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च हुए कलर प्लस‘ और मेटैलिक्स रेंज का भी योगदान रहा। नेटवर्क के विस्तार और कम मार्केट शेयर वाले शहरी बाजारों में बढ़त की वजह से इन निवेशों से लगातार अच्छा रिटर्न मिल रहा है।

जीएसटी में कटौती और फाइनेंसिंग की लागत घटने के बाद ऑटोमोटिव सेगमेंट की मजबूत रफ्तार इस तिमाही भी बनी रही और इसने इस सेक्टर को आगे बढ़ाया। बाकी इंडस्ट्रियल सेगमेंट को कीमतों में बढ़त का सिर्फ आंशिक फायदा मिलाक्योंकि यह बढ़त तिमाही के आखिर में लागू हुई थीजिससे ग्रोथ रेट कम रही। लेकिन इसका पूरा फायदा दूसरी तिमाही में दिखेगाजिससे कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यूदोनों बढ़ने की उम्मीद है।

हमारे संयुक्‍त उद्यमबर्जर बेकर और बर्जर निप्पॉन ने इस तिमाही मजबूत बढ़त दर्ज की। सहायक कंपनियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा।

घरेलू मांग के संकेतक धीरे-धीरे सभी सेगमेंट और बाजारों में सुधर रहे हैंऔर मॉनसून भी शुरुआती अनुमान से बेहतर आगे बढ़ रहा हैयह आने वाले महीनों के लिए अच्छे संकेत हैं।

फॉरेक्स में उतार-चढ़ाव और भूराजनीतिक अनिश्चितता की वजह से सप्लाई में रुकावट और कच्चे माल की महंगाई का खतरा अब भी बना हुआ हैजिससे नजदीकी भविष्य में मार्जिन पर दबाव रह सकता है।

बर्जर पेंट्स में हम नेटवर्क के विस्तारप्रोडक्ट और सर्विस में नयापन लानेऔर ब्रांड बिल्डिंग पर ध्यान देते रहेंगेताकि हमारे निवेशकों और हितधारकों को बेहतर वैल्यू मिल सके। हाल ही में कंपनी ने एक नया कॉरपोरेट विज्ञापन जारी किया हैजिसकी टैगलाइन है जैसे भी हो दिनरंग बना रहे।‘ यह टैगलाइन एक तरफ हमारे प्रोडक्ट्स और रंगों की मजबूती और हर दीवार पर टिके रहने की क्षमता को दिखाती हैऔर दूसरी तरफ हर मुश्किल का सामना करके जीतने वाली इंसानी भावना को भी बयां करती है।”

error: Content is protected !!