बालोतरा साहित्यिक संवाद-2026 : युवा चेतना के नवजागरण का बनेगा सशक्त मंच

बालोतरा, 6 अगस्त।
राजस्थान में साहित्य, संस्कृति एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित 21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन की राज्यव्यापी श्रृंखला के अंतर्गत 9 अगस्त 2026 (रविवार) को “बालोतरा साहित्यिक संवाद-2026” का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 10 बजे वेलकम होटल, हनवंत सराय के पीछे आयोजित होने वाले इस संवाद की अध्यक्षता 21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन के संस्थापक-प्रवर्तक, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं साहित्यकार अनिल सक्सेना ‘ललकार’ करेंगे। आयोजन का उद्देश्य साहित्य, संस्कृति एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के माध्यम से युवा पीढ़ी में वैचारिक चेतना का संचार करना तथा बालोतरा की रचनात्मक प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “साहित्य, संस्कृति एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के माध्यम से युवा चेतना का नवजागरण” रखा गया है।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रामकुमार जोशी ने बताया कि वर्ष 2010 से संचालित 21वीं सदी का राजस्थान साहित्यिक आंदोलन आज प्रदेश के सबसे सक्रिय एवं व्यापक साहित्यिक अभियानों में शामिल है। आंदोलन के अंतर्गत अब तक राजस्थान के विभिन्न जिलों में 1000 से अधिक साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर “चित्तौड़गढ़ साहित्य उत्सव” का प्रतिवर्ष सफल आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभर के साहित्यकार, चिंतक, कलाकार, शिक्षाविद्, पत्रकार एवं युवा रचनाकार सहभागिता करते हैं।
उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार प्रदेश की विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक अकादमियों तथा संबंधित संस्थानों को आंदोलन के कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त हाल ही में आंदोलन पर प्रकाशित पुस्तक “21वीं सदी का राजस्थान साहित्यिक आंदोलन” के संबंध में भी विभाग द्वारा विभिन्न अकादमियों एवं संस्थानों को आवश्यक सहयोग एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इससे इस अभियान को व्यापक संस्थागत समर्थन मिला है तथा प्रदेशभर में इसकी विश्वसनीयता और प्रभाव और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
बालोतरा साहित्यिक संवाद-2026 में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के साहित्यकार, शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी, युवा रचनाकार, कलाकार तथा साहित्यप्रेमी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि बालोतरा साहित्यिक संवाद-2026 केवल एक साहित्यिक आयोजन नहीं, बल्कि 21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन की उस सतत यात्रा की महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को साहित्य, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ते हुए राजस्थान की रचनात्मक चेतना को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है।
अशोक लोढ़ा
प्रदेश महासचिव
मो. 9214983707

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!