अजमेर सरस डेयरी में उल्लास व भक्ति का संगमः

सहस्रधारा पूजा एवं भगवान कार्तिक की मूर्ति स्थापना का भव्य आयोजन**
** डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने धर्मपत्नी मूली देवी के साथ की विशेष पूजा- अर्चना; समस्त दुग्ध उत्पादकों एवं डेयरी परिवार की सुख-समृद्धि की कामना**
अजमेर:
अजमेर सरस डेयरी प्रांगण आज वैदिक मंत्रोच्चार और शिव के जयकारों से गुंजायमान रहा। डेयरी परिसर में पूरे विधि-विधान व पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ ‘सहस्रधारा पूजा’ तथा ‘भगवान कार्तिक की मूर्ति स्थापना’ का पावन कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अत्यंत शुभ एवं भक्तिमय अवसर पर अजमेर डेयरी अध्यक्ष श्री रामचन्द्र चौधरी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मूली देवी के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा में बैठकर भगवान भोलेनाथ की आराधना व महाभिषेक किया।
इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में डेयरी के प्रबंध संचालक श्री रामलाल जी चौधरी, पी एंड आई प्रभारी श्री लादूराम जी चौधरी, प्लांट प्रभारी श्री नगेंद्र जोशी, घी एवं पाउडर प्लांट प्रभारी श्री नीलेश शर्मा, पी एंड ए प्रभारी श्री ओमप्रकाश गुर्जर, मार्केटिंग प्रभारी श्री मुकेश जी पडोदा तथा वित्त एवं लेखा प्रभारी श्री रोशन कुमार जैन सहित डेयरी के समस्त अधिकारीगण व कर्मचारी पूरे भक्तिभाव के साथ उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पूर्ण उत्साह और श्रद्धा के साथ इसपुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात् भगवान भोलेनाथ और श्री कार्तिकेय जी के समक्ष विशेष प्रार्थना की गई। अध्यक्ष श्री रामचन्द्र चौधरी एवं उपस्थित सभी जनों ने अजमेर सरस डेयरी परिवार तथा संस्था की रीढ़ माने जाने वाले समस्त दुग्ध उत्पादक किसान परिवारों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
इस पावन अवसर पर यह कामना की गई कि भगवान शिव की असीम कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा अजमेर सरस डेयरी निरंतर प्रगति, उन्नति और सफलता के नए शिखरों को स्पर्श करते हुए विकास के पथ पर अग्रसर रहे। अजमेर डेयरी की स्थापना के पश्चात् 50 वर्ष के कार्यकाल में प्रथम बार कार्यक्रम किया गया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!