महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयंती विद्यालय स्तर पर रंग भरो प्रतियोगिता

अजमेर 10 अगस्त। राष्ट्र की रक्षा, धर्म और संस्कृति की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सिंध के महान धर्मवीर, दानवीर एवं युद्धवीर सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
समन्वयक कंवल प्रकाश किशनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय विद्यालयों में ‘महाराजा दाहरसेन रंग भरो प्रतियोगिता’ कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 से 8 व वरिष्ठ वर्ग कक्षा 9 से 12 दो वर्गों में आयोजन की जायेगी। प्रतियोगिता में विद्यार्थी महाराजा दाहरसेन के जीवन एवं राष्ट्र समर्पण से प्रेरणा लेते हुए उपलब्ध करवाए गए चित्र में अपनी कला एवं कल्पनाशीलता के माध्यम से रंग भरने होगे।
विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार, 17 अगस्त 2026 तक संस्था प्रधान द्वारा अपने स्तर पर करवाया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए रंग भरने हेतु आवश्यक चित्र संबंधित समिति द्वारा विद्यालयों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। रंग एवं ब्रश विद्यार्थियों को स्वयं लाने होंगे।
शिव प्रसाद गौतम ने बताया कि विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद संस्था प्रधान द्वारा दोनों वर्गों के प्रतिभागियों के चित्रों का मूल्यांकन करवाकर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चित्र चयनित कर समिति को मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक गणगौर फूड्स, पिज्जा पांइट, स्वामी कॉम्पलेक्स के पास, पर जमा कराना होगा।
इस प्रतियोगिता के लिए मुकेश खींची, चन्द्रभान प्रजापति, शैलेन्द्र सिंह परमार, दुर्गा प्रसाद शर्मा, महेश टेकचंदानी, पुरूषोतम तेजवानी, रेखा गोयल को प्रभारी बनाया गया है।
समारोह समिति के अलावा नगर निगम, अजमेर, अजमेर विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, भारतीय सिंधु सभा सहित विभिन्न संस्थाऐं अपना सहयोग प्रदान करती है।
कंवल प्रकाश किशनानी
9829070059

error: Content is protected !!