पिछले तीन माह से सड़क की बदहाली को लेकर दिया माननीय जिला कलेक्टर को ज्ञापन

आज दिनांक 11 अगस्त – चन्द्ररवरदाई नगर टैम्पो स्टैण्ड से हरिओम कॉलोनी गली नम्बर 1 से 7 तक मुख्य सड़क को ठेकेदार की लापरवाही द्वारा करीब तीन माह पूर्व सड़क निर्माण के नाम पर सड़क को खोद कर उस पर गिट्टी व मिट्टी डालकर ज्यो का त्यों ही छोड़ने पर माननीय जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौप कर अपना रोष प्रकट किया।
यह जानकारी देते हुए सचिव सागर मीणा ने बताया कि उक्त सड़क का ना तो निर्माण किया जा रहा है ना ही कोई सुदबुद ली जा रही है बल्कि जो सड़क पहले बनी हुई थी उसे भी निर्माण कि नाम पर तोड़ दिया गया है जिससे यहॉं पर पूरे क्षेत्र सड़क की मिट्टी घरो में उडती है व घरों में जम जाती है जिससे बच्चो व बुर्जुगो में सास व खासी की समस्याऐं होने लगी है व बारिश के समय यह मिट्टी गिली होने से कादा किचड हो जाता है व गाड़िया पिसल जाती है जिससे कई दुर्घटनाऐं होती है। उक्त सड़क पर हजारो की संख्या में वाहन गुजरते है व कई कॉलोनियों को यह सड़क जोड़ती है। इस सड़क के निर्माण ना होने से क्षेत्रवासियों में काफी रोष व्याप्त है व आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में यह चेतावनी दी गई कि उक्त क्षेत्र में सी.सी. सड़क निर्माण का कार्य शीघ्रताशीघ्र नहीं किया गया तो जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के खिलाफ क्षेत्रवासियों द्वारा उग्र प्रदर्शन व विरोध किया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सम्बन्धित अधिकारियों की होगी।
  (सागर मीणा) 
  सचिव
  मो. 9602935113

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!