अजमेर/ अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में आज विभाग के पदाधिकारीयो ने अजमेर जिला अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी डॉ. आर.सी. सामरिया के मार्गदर्शन में डांगावास हत्याकांड में बरी हुई 40 आरोपियों के ख़िलाफ़ निष्पक्षता से पुनः जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।विभाग के समस्त कार्यकर्ताओं ने यादव के नेतृत्व में जिला कलेक्टर अजमेर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा।ज्ञापन में विभाग ने मांग रखी की नागौर जिले के डांगावास गांव में 14 में 2015 को हुई हृदय विदारक और नृशंस घटना का जिक्र किया। सौरभ यादव ने आगे बताते हुए कहा कि भूमि विवाद के चलते 5 दलितों सहित 6 निर्दोष लोगों की क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। इस मामले की लंबी जांच सीबीआई (CBl) द्वारा की गई थी और लगभग 11 वर्षों तक चली लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद हाल ही में मेड़ता सिथित एससी / एसटी विशिष्ट न्यायालय का निर्णय आया है। इस फैसले में अदालत ने यह माना है कि घटना (हत्याए) तो हुई है, किंतु साक्ष्यों व अभियोजन पक्ष की कमियों के आधार पर सभी 40 आरोपियों को बरी कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद पीड़ित परिवार,
अनुसूचित जाति वर्ग एवं पूरे प्रदेश की जनता के मन में एक अत्यंत पीड़ादायक और गंभीर संवैधानिक सवाल खड़ा हो गया है कि यदि सभी 40 आरोपी न्यायालय से बरी हो गए हैं, तो फिर डांगावास में पीड़ित परिवार के 5 परिजनों सहित कुल 6 बेकसूर लोगों की निर्मम हत्या किसने की? सौरभ यादव ने राज्यपाल से मांग की कि हमारी निम्नलिखित मांगें हैंः- उच्च न्यायालय में अपील राज्य सरकार और सीबीआई को निर्दशित किया जाए कि वे इस निर्णय के विधिक पहलुओं का गहन परीक्षण कर तुरंत माननीय उच्च न्यायालय में पुनर्विचार / सक्षम अपील प्रस्तुत करें ताकि पीड़ित परिवारों को वास्तविक न्याय मिल सके। जांच की कमियों की समीक्षा इस बात की उच्च स्तरीय जांच हो कि केंद्रीय एजेंसी
(CBI) और अभियोजन पक्ष के स्तर पर वे कौन सी गंभीर त्रुटियां रहीं, जिनके कारण अदालत में ‘दोषियों को सजा नहीं मिल सकी और न्याय अधूरा रह गया। पीड़ित परिवार की सुरक्षा और न्याय पीडित परिवारों को पूर्ण सुरकषा प्रदान ‘की जाए तथा उन्हें त्वरीत व उचित प्रतिकार (मुआवजा) सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आग्रह किया कि इस गंभीर मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर प्रदेश के पीडित ‘दलित समाज को न्याय दिलाने की कृपा करें।
ज्ञापन देने में एडवोकेट रमेश गारवाल, एडवोकेट मनीष बागमार, रवि बैरवा, रवि देवल, मनमोहन कोली,, हरि सिंह रेगर,ओमप्रकाश महावर खेम सिंह परिहार हुकुमचंद मनमोहन कोली विजय सिंह आदि शामिल थे।
सौरभ यादव
अध्यक्ष: अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग।