राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना : अक्टूबर माह के लिए गेहूं आवंटित

अजमेर, 13 अगस्त। जिले को माह अक्टूबर के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत लाभार्थियों की प्रथम श्रेणी (अन्त्योदयबीपीएल एवं स्टेट बीपीएल) परिवार एवं द्वितीय श्रेणी (खाद्य ई-सूची के शेष पीएचएच परिवार) के लिए माह अक्टूबर 6024.750 मैट्रिक टन गेहूं का आवंटन जारी किया गया हैं।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि विभाग द्वारा जिले की उचित मूल्य दुकानों पर पंजीकृत अन्त्योदय एवं अन्य पात्र परिवारों तथा लाभार्थियों की 30 जुलाई की विभागीय पोर्टल पर अद्यतन संख्या के आधार पर माह अक्टूबर के लिए गेहूं का उप-आवंटन उचित मूल्य दुकानवार किया गया है। यह खाद्य विभाग के पोर्टल पर प्रदर्शित है। इसके अनुरूप जिला रसद अधिकारी (प्रथम) को आवंटित क्षेत्राधिकार में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए माह अक्टूबर के लिए 1667.400 मैट्रिक टन गेहूं का आवंटन प्राप्त हुआ है। इसमें अजमेर शहरी क्षेत्र के लिए 747.8, अजमेर ग्रामीण के लिए 876.25 तथा पुष्कर शहरी क्षेत्र के लिए 43.35 मैट्रिक टन है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!