आगामी नगर निगम चुनावों के शंखनाद के साथ विशाल वाहन रैली

अजमेर शहर में कांग्रेस की एकता संगठन शक्ति और जनसमर्थन का होगा भव्य प्रदर्शन ।

आगामी नगर निगम चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 27 अगस्त 2026 गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे ज्योतिबा फूले सर्किल के सामने स्थित अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है।

यह वाहन रैली केवल एक आयोजन नहीं बल्कि आगामी नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश एकजुटता संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक बनेगी। अजमेर की जनता की आवाज़ को बुलंद करते हुए कांग्रेसजन पूरे उत्साह और शक्ति के साथ इस रैली में सहभागिता करेंगे।

इस विशाल वाहन रैली में समस्त पीसीसी पदाधिकारीगण, लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, पूर्व पार्षद, समस्त पार्षद प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, अग्रिम प्रकोष्ठों एवं संगठनों के जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रैली को सफल बनाएं।

एकजुट हों संगठित हों और आगामी नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की मजबूती का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं।

आपकी उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता ही इस विशाल वाहन रैली की सबसे बड़ी ताकत बनेगी।

कांग्रेस का हाथ जनता के साथ ।
एकजुट कांग्रेस — मजबूत अजमेर ।

सभी कांग्रेसजन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक वाहन रैली को सफल बनाएं।

अध्यक्ष
डॉ राजकुमार जयपाल
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!