सामूहिक रक्षाबंधन महोत्सव में बांधे वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को रक्षा सूत्र

संगीतमय कार्यक्रम आयोजित कर बहन भाई का त्यौहार
जिसका कोई नहीं उसका अमरापुर सेवा घर है यारो…
अनूठा प्रयोग वृद्धाश्रम के बिछडे़ भाई को आश्रम की बहनों व टस्ट्री परिवार ने बांधी राखियां
अजमेर 27 अगस्त। ताराचंद हुदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान 423, प्रगति नगर, कोटड़ा, अजमेर द्वारा आयोजित स्नेह, समर्पण और आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर श्री अमरापुर सेवा घर (वृद्धाश्रम, कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र) पर सामूहिक रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन मुख्य आथित्य भामाशाह गोरर्धनदास मोतीयानी, पुरूषोतम व सरला मुरझानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
संस्था अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि महोत्सव के दौरान वृद्धाश्रम के आवासी पिताओं, भाइयों एवं ट्रस्टीगणों को सिलाई केंद्र की शिक्षिकाओं, आवासी बहनों, महिला कर्मचारियों तथा समाजसेविकाओं द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया व सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगल कामना की गई। रक्षाबंधन का यह आयोजन केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं रहा बल्कि परिवार जैसी आत्मीयता, स्नेह और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया, सेवा घर में रहने वाले बुजुर्गों के साथ इस पर्व को आत्मीय वातावरण में मनाया व आश्रम व भामाशाहों द्वारा महिला आवासियों व कर्मचारियों को रक्षाबंधन नेग भेट भी दी गई।
संयोजक चन्द्र नोतानी ने बताया कि रक्षाबंधन का कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई जिसमें सर्वप्रथम पलक त्रिलोकचंदानी द्वारा गणेश वंदना, वृद्धाश्रम की आवासी रूकमणी, मोहनी देवी, भगवती देवी, विद्या देवी, शांति देवी ने भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना….जैसे गीत प्रस्तुत किये साथ ही व आवासी द्वारका प्रसाद, गोविन्दराम, लालचंद ने भी अपने गीतों की प्रस्तुति दी व स्टाफ रोशनी, नेहा, जया, विद्या, जूली, पूजा व रजनी ने रक्षाबंधन के गीतांे पर नृत्य प्रस्तुत किया व दिव्यांश, श्रीया, हंसिका, पीहू, पूर्वी, हेजल ने गीत प्रस्तुत किये, वह कार्यक्रम में पुरूषोत्तम मुरझानी व सरला मुरझानी की शादी की वर्षगांठ भी केक काटकर मनाई गई। मंच संचालन मुकेश चोयल ने किया व आभार हरी चंदनानी ने दिया।
इस अवसर पर रवि मुरझानी, दिनेश मुरझानी, जीडी वरिदानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, रमेश टिलवानी, प्रकाश जेठरा, रमेश मेघानी, डॉ. भरत छबलानी, जगदीश अभिचंदानी, हरीराम कोडवानी, लाल नाथानी, गीता चंदनानी आदि उपस्थित थे।
हरी चंदनानी
मो. 9649750811

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!