कांग्रेस ने ‘विकास यात्रा’ के प्रतीक को काटकर वाहन रैली व सचित्र प्रदर्शनी से उजागर की शहर की दुर्दशा

अजमेर। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में आज अजमेर शहर में विशाल वाहन रैली सह सचित्र प्रदर्शनी यात्रा का आयोजन किया गया। ज्योतिबा फुले सर्किल से प्रारंभ हुई यह यात्रा नया बाजार, मदार गेट, वैशाली नगर, कचहरी रोड, कोटड़ा सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।

यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से ‘विकास यात्रा’ के बोर्ड को काटकर भाजपा के 36 साल के नगर निगम शासन पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 36 वर्षों से नगर निगम पर भाजपा का बोर्ड और करीब 25 वर्षों से स्थानीय विधायक के लगातार प्रतिनिधित्व के बावजूद अजमेर विकास के मामले में पिछड़ गया है।

इस अनोखी वाहन रैली को चलती-फिरती सचित्र प्रदर्शनी का स्वरूप दिया गया था। विभिन्न बैनर, पोस्टर और तस्वीरों के माध्यम से भाजपा के 36 वर्षों के शासन में शहर की कथित बदहाली को जनता के सामने रखा गया। प्रदर्शनी में आनासागर झील की बदहाली, सेवन वंडर्स की अनदेखी, गांधी उद्यान स्थित फूड कोर्ट को तोड़ने के फैसले, बदहाल नालियों, टूटी सड़कों तथा बारिश और जलभराव के दौरान पैदा होने वाली भयावह परिस्थितियों को प्रमुखता से दर्शाया गया।

प्रदर्शनी में राज्य में सामने आए विभिन्न पेपर लीक मामलों से प्रभावित परीक्षार्थियों, निराश अभिभावकों तथा अपने हक की आवाज उठाने वाले युवाओं और Gen-Z पर कथित पुलिस कार्रवाई को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि “जब 25 साल से विधायक और 36 साल से नगर निगम में भाजपा का बोर्ड है, तो अजमेर की बदहाली की जिम्मेदारी से भाजपा बच नहीं सकती। जनता अब जवाब मांग रही है।” उन्होंने कहा कि भाजपा का अहंकारी बोर्ड विकास के हर मोर्चे पर विफल साबित हुआ है और अब समय आ गया है कि जनता बदलाव का फैसला करे।

अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी ने आम जनता, विद्यार्थियों, अभिभावकों, व्यापारियों और शहरवासियों से अपील की कि वे इस बार 36 वर्षों के भाजपा शासन का हिसाब मांगें और बदलाव के लिए कांग्रेस का साथ दें। कांग्रेस ने विश्वास दिलाया कि शहर में कांग्रेस का बोर्ड बनने पर अजमेर को सुशासन, पारदर्शिता और विकास के नए पथ पर ले जाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा।
कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया की रैली में आरटीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर पूर्व शहर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी कांग्रेस महेंद्र सिंह रलावता पूर्व नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली पूर्व विधायक गोपाल बाहेती उपाध्यक्ष फखरे मोईन,विवेक पाराशर अमित गर्ग, नौरत गुर्जर,नवीन कच्छावा नितिन जैन ईश्वर टेलियानी शैलेंद्र अग्रवाल सुमित मित्तल चंद्रशेखर बालोठिया ईश्वर राजोरिया वसीम खान आरिफ खान चंद्रेश सोनिया शैलेश गुप्ता हेमराज खारोलिया लक्ष्मी बुंदेल अनीता रावत मानसिंह रावत, मुकेश सबलानिया प्रेम सिंह गौर नरेश सत्यवाना सलीम सी के चीता लक्ष्मी ढोलकेडिया, चंदन सिंह विशाल सिंह,सुनील धानका, कुशाल कोमल,निखिल टंडन, पायल जैन, विनोद आसमानी, आरिफ भंवर सिंह राठौड़ हेमंत जसोरिया राजेश घोड़ीवाल स्नेहलता अग्रवाल, गीता गुर्जर, बनवारी लाल शर्मा, मनीष चौरसिया अनीता चौरसिया, मुकेश यादव मुकेश पवार हरिप्रसाद जाटव, वासुदेव चंदवानी फ्यूम खान, अपूर्व गुप्ता आजाद लखन,अहमद हुसैन सद्दाम दिलीप राठौड़, सुरजीत कपूर, देवेन्द्र चौधरी आदि प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे

शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!