नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : नगर निगम अजमेर के लिए शनिवार को भरे गए नामांकन

अजमेर, 29 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के अन्तर्गत नगर निगम अजमेर के निर्वाचन के लिए शनिवार को  भी नामांकन भरे गए। निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों ने शनिवार 29 अगस्त को वार्ड नंबर एक से 20 तक कुल 163 फार्म वितरित किए गए। इसमें से कुल 9 फॉर्म जमा किए गए। वार्ड संख्या 21 से 40 तक कुल 100 फॉर्म वितरित किए गए है। इसमें से कुल 10 फॉर्म भरकर जमा किए गए। वार्ड संख्या 41 से 60 तक कुल 110 फॉर्म वितरित किए गए है। वार्ड संख्या 61 से 80 तक कुल 122 फॉर्म वितरित किए गए है। इसमें 4 एआरओ के माध्यम से विभिन्न वार्डवार नाम निर्देशन पत्रों का वितरण किया गया।
वार्ड संख्या एक से 20 के सहायक रिर्टनिंग अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर श्री प्रवीण कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 4 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार हेमा गहलोत, वार्ड संख्या 13 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार श्री अहमद हुसैन, वार्ड संख्या 5 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार गोजु देवी, वार्ड संख्या एक के लिए निर्दलीय उम्मीदवार श्री बनवारी लाल शर्मा, वार्ड संख्या 12 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार संगीता, वार्ड संख्या एक के लिए कांग्रेस उम्मीदवार श्री बनवारी लाल शर्मा, वार्ड संख्या 13 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार खुशनूर खानम, वार्ड संख्या 14 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार श्री वाहिद मोहम्मद द्वारा नामांकन किया गया।
वार्ड संख्या 21 से 40 के सहायक रिर्टनिंग अधिकारी एवं सहायक कलक्टर मुख्यालय श्रीमती दिव्या सोनी ने बताया कि वार्ड संख्या 33 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार श्री उम्मेद सिंह, वार्ड संख्या 22 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार श्री दीपेश हरियाला, वार्ड संख्या 28 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार श्री संजय वर्मा, वार्ड संख्या 30 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार श्री बालकिशन शर्मा, वार्ड संख्या 39 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार सरजू देवी, वार्ड संख्या 32 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार खुशनुमा परवीन, वार्ड संख्या 39 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार सीमा, वार्ड संख्या 23 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार नीलम सियोल, वार्ड संख्या 40 के लिए आम आदमी पार्टी उम्मीदवार श्री शिव राम सिंह, वार्ड संख्या 28 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार श्री संजय वर्मा द्वारा नामांकन किया गया।
वार्ड संख्या 41 से 60 के सहायक रिर्टनिंग अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्रीमती पद्मा देवी ने बताया कि वार्ड संख्या 43 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार निर्मला जाटव, वार्ड संख्या 52 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार श्री गोविंद, वार्ड संख्या 43 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार काजल यादव, वार्ड संख्या 47 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार तरुणा, वार्ड संख्या 45 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार श्री खेमचंद द्वारा नामांकन किया गया।
वार्ड संख्या 61 से 80 के सहायक रिर्टनिंग अधिकारी एवं उपायुक्त एडीए श्रीमती शीला चौधरी ने बताया कि वार्ड संख्या 76 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार पूजा तोलवानी द्वारा नामांकन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवलोकन किया नामांकन प्रक्रिया का
अजमेर, 29 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने नामांकन प्रक्रिया का शनिवार को अवलोकन किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु के द्वारा नगर निगम के लिए नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में नामांकन प्रक्रिया का अवलोकन किया। अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन पत्र वितरित करने से लेकर जमा करने तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्य करने के निर्देश प्रदान किए। नामांकन प्रपत्र भरने के सम्बन्ध में हेल्प डेस्क द्वारा आवश्यक सहयोग करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। किसी भी विषय के बारे में जानकारी मांगे जाने पर प्रदान की जानी चाहिए। प्रतिभूति राशि के सम्बन्ध में सजगता के साथ कार्य किया जाए। सम्बन्धित सहायक रिटर्निंग अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। प्रस्तावकों के संबंध में भी निर्देशानुसार कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल, अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव श्री अनिल पुनिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु सहित अधिकारी साथ रहे।
मतदाता जागरूकता गतिविधि आयोजित
अजमेर, 29 अगस्त। अजमेर उत्तर में एडीएम शहर श्री प्रवीण कुमार एवं तहसीलदार पूजा यादव के निर्देशन में स्वीप टीम ने नगर निकाय आम चुनाव हेतु अजमेर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को स्वीप टीम द्वारा पुलिस थाना साइबर अपराध, पुलिस लाइन में सम्पर्क किया गया। नगर निकाय आम चुनाव में सभी को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलवाई गई। पाँच मिनट वोट के तथा पाँच वर्ष विकास का संदेश दिया गया। पुलिस उप अधीक्षक श्री शमशेर खाँ के नेतृत्व में उपस्थित श्री महिपाल सिंह, हितेन्द्र, हेमलता, जितेन्द्र, हेमन्त आदि स्टाफ ने आगामी 11 सितम्बर को मतदान अवश्य करने का संकल्प लिया। इसके अलावा सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में एक सेल्फी लोकतंत्र के नाम गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें सभी नव मतदाताओं ने अपनी सेल्फी के साथ  मेरी सेल्फी मेरा वोट का संदेश दिया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!