सुनीता बाई किन्नर के नेतृत्व में निकला रोड शो, 8 प्रत्याशी मैदान में

नाथद्वारा के विकास, स्वच्छता और बेहतर नागरिक सुविधाओं का AAP ने लिया संकल्प
भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका की दिशा में काम किया जाएगा प्रदेश संगठन – महासचिव विश्वेंद्र सिंह 
नाथद्वारा। नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को नाथद्वारा में रोड शो आयोजित कर चुनावी अभियान को गति दी। रोड शो की शुरुआत तेलीपुरा सेकंडरी स्कूल के पास आप प्रत्याशी सुनीता बाई किन्नर के निवास से हुई। रोड शो बस स्टैंड, लालबाग होते हुए भलावतों का खेड़ा एवं बिच्छू मगरी तक पहुंचा। रोड शो में पार्टी के सभी प्रत्याशी, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।
आम आदमी पार्टी ने नाथद्वारा नगर पालिका के 8 वार्डों में प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इनमें वार्ड नंबर 1 से जगदीश चंद्र, वार्ड नंबर 2 से कान सिंह राठौड़, वार्ड नंबर 12 से देवेंद्र गहलोत, वार्ड नंबर 14 से सुनीता बाई किन्नर, वार्ड नंबर 22 से कुंजन, वार्ड नंबर 26 से सूर्य प्रकाश, वार्ड नंबर 35 से प्रकाश मीणा तथा वार्ड नंबर 31 से पूजा यादव चुनाव मैदान में हैं।
रोड शो के दौरान पार्टी के “जनता का घोषणा-पत्र” में शामिल नाथद्वारा के समग्र विकास, स्वच्छता, बेहतर पेयजल, सड़क एवं नाली विकास, स्ट्रीट लाइट, CCTV, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सहित नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के संकल्प को जनता के सामने रखा गया।
प्रदेश संगठन महासचिव विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी नाथद्वारा के विकास को केवल चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प मानती है। पार्टी स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त नाथद्वारा के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका की दिशा में काम किया जाएगा।
आप प्रत्याशी सुनीता बाई किन्नर ने कहा कि धर्मनगरी नाथद्वारा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि नाथद्वारा को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जाएगा तथा शराब, मांस एवं अन्य नशीले पदार्थों पर कानून एवं प्रशासन के अधिकार क्षेत्र के अनुरूप प्रभावी रोक के लिए पहल की जाएगी। उन्होंने महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर बढ़ाने तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह नगर पालिका बनाने का भी संकल्प व्यक्त किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदेल, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट भरत कुमार पालीवाल, जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर, नाथद्वारा विधानसभा अध्यक्ष धर्मेश चंदेल, कालूराम कुमावत, कपिल जैन, रामलाल सुथार, उदयपुर जिला अध्यक्ष राजेश चौहान, यशपाल रामावत सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पप्पू लाल कीर 
जिला संगठन महासचिव 
आम आदमी पार्टी राजसमंद

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!