राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना में लोकतंत्र रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

सराधना। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना में ELC (Electoral Literacy Club) गतिविधि के अंतर्गत लोकतंत्र रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व तथा मतदाता जागरूकता के प्रति समझ विकसित करना रहा।
आर एन रावत ने बताया की इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक एवं रचनात्मक रंगोलियों के माध्यम से लोकतंत्र, मतदान का अधिकार, मतदाता जागरूकता एवं जिम्मेदार नागरिकता का संदेश प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के साथ लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का सुंदर परिचय दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ममता जैन, उप प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र भड़ाना, ELC प्रभारी श्रीमती मनजीत कौर अरोड़ा तथा समग्र शिक्षा अभियान APC श्री सुरेंद्र पाल सिंह खोजा उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्री जुगराज सिंह परौदा ने निभाई तथा छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगोलियों का मूल्यांकन किया गया।
विद्यालय परिवार ने छात्राओं के उत्साह एवं रचनात्मक सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना, सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूक नागरिक बनने की भावना को मजबूत करती हैं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!