स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति, द्वारा अजमेर स्टेशन पर, स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में राजभाषा पखवाड़ा का मां सरस्वती की फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया, इस मौके पर स्टेशन के विभिन्न विभागों के 50 से अधिक कर्मचारी एवं सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रवीश कुमार, स्टेशन प्रबंधक एवं संचालन राजीव सैन, स्टेशन अधीक्षक द्वारा किया गया।स्टेशन के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उपस्थित होकर राजभाषा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया l
*मुख्य जनसपंर्क निरीक्षक, अजमेर*