17, सितंबर, 2026, नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रभारी धीरज टोकस जी ने आज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी से उनके निवास स्थान पर मिलकर उन्हें राजस्थान में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी!
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय अरविंद केजरीवाल जी ने प्रभारी धीरज टोकस जी के साथ राजस्थान में होने वाले आगामी जिला परिषद, पंचायत और पंचायत सदस्य चुनाव पर भी व्यापक चर्चा की और यह निर्णय लिया गया की पार्टी राजस्थान में आने वाले सभी चुनाव मजबूती से लड़ेगी!
प्रभारी धीरज टोकस ने अरविंद केजरीवाल जी से मुलाकात के बाद एक ब्यान जारी करते हुए कहा की बारा नगर परिषद में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है कि राजस्थान की जनता आम आदमी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी निगाह से देख रही है, प्रभारी धीरज टोकस ने कहा कि जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी, पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत मान जी, पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया जी, बारा जिले के पार्टी के वरिष्ठ नेता कमल राठौड़ जी के साथ बारा में एक बड़ा ऐतिहासिक रोड शो करेंगे!
(घनेंद्र भारद्वाज)
सह प्रभारी, आप राजस्थान,
9212109796
मीना त्यागी
प्रदेश सचिव/प्रदेश महिला विंग प्रभारी
आप, अजमेर, राजस्थान