सर्वोदय कॉलोनी शांतिनाथ जिनालय में बह रही है धर्म की गंगा

दिगंबर जैनों का महापर्व 10 लक्षण जी देश-विदेश में पड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है, इसी क्रम में आज सर्वोदय कॉलोनी शांति नाथ जिनालय मे तीसरे दिन उत्तम आर्जव के रूप में मनाया जा रहा है| मनीष पाटनी एवं दीपक पाटनी ने बताया जिनालय में आज शांति धारा करने का एवं सोधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य पारसमल जी शांत पाटनी  एवं महेश जी सुयोग  गंगवाल परिवार को प्राप्त हुआ| जहां छल कपट समाप्त होकर मन वचन और कर्म में निष्कपटता का भाव जागता है वहीं से आर्जव धर्म का आरंभ होता है|नवीन पाटनी,कमल कासलीवाल ने बताया की जिनालय से जुड़े परिवार बड़े भक्तिभाव से धार्मिक क्रियाएं कर रहे है,अभिषेक,शांतिधारा,पूजा पाठ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है,दूसरे शहर के श्रावक भी जिनालय मे आकर अभिषेक कर रहे है |मधु जैन अनामिका सुरलाया,रेणु पाटनी, प्रिया पाटनी ने बताया की शाम को महाआरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में रेणु सोगानी द्वारा धार्मिक गेम खिलाए गए जिसने सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया | ऐशना पांड्या, आराध्या बाकलीवाल ने मंगलाचरण प्रस्तुत करा|

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!