भजनों व गीतों की प्रस्तुति के साथ ही संस्था सदस्यों का जन्म दिवस भी मनाया
अजमेर 28 सितम्बर ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की सितम्बर माह की मासिक बैठक संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, (रेल्वे सरक्युलर रोड़) अजमेर में आयोजित की गयी l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ, इसके बाद महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत मासिक बैठक का कार्यवाही विवरण का पठन कर उसकी पुष्टि कराई गयी तत्पश्चात जिन सदस्यों का इस माह जन्म दिन आता है उनमें श्री जंवरीलाल बंसल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, सुबोध कुमार गर्ग, अरुण कुमार गुप्ता, दीपेश शर्मा, के के गोस्वामी, गिरधर गोपाल गोयल, त्रिलोक अग्रवाल, जगदीश भंसाली, रमेशचंद अग्रवाल व अशोक टांक का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया गया तथा इनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गयी l संस्था के नये सदस्य एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा परिचय कराया गया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर नियमित रूप से किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी तथा सभी सदस्यों को अवगत कराया कि संस्था की कार्यकारिणी ने वृहद स्तर पर सेवा कार्य करने का निर्णय लिया है जो संस्था के 50 वे स्थापना दिवस 5 दिसम्बर तक निरंतर चलेंगे l अग्रवाल ने बताया कि सितम्बर माह का सेवा कार्य संस्था कार्यकारिणी सदस्य श्री रमेशचंद अग्रवाल के सौजन्य से किया गया l अग्रवाल ने 16 अगस्त को संस्था की आमसभा तथा वर्षाकालीन गोठ (पिकनिक) कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया l
संस्था महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि संस्था की और से अनेक रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे, उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्था में 84 वार्षिक सदस्य तथा 6 आजीवन सदस्य हैं, उन्होंने संस्था में रिक्त 16 सदस्यों की जगह नये सदस्य जोड़ने का आव्हान किया l
इस अवसर सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम के शुभारम्भ में जगदीश भंसाली ने ओम उच्चारण, हास्यासन व ताली वादन कराया तथा इनके फायदे भी बताये l इनके पश्चात के जे ज्ञानी, उमेश चंद गुप्ता, नंद किशोर गर्ग, प्रवीण श्रीवास्तव, बालकिशन खंडेलवाल, डॉ नंदलाल झामरिया, विष्णु अवतार गोयल व शैलेंद्र अग्रवाल आदि ने भजन, हास्य व्यंग्य, गीत तथा ज्ञानवर्धक संस्मरण प्रस्तुत किये l
मीटिंग में संस्था संरक्षक राजेंद्र प्रसाद मित्तल व जंवरीलाल बंसल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद गुप्ता, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव के जे ज्ञानी व कमल किशोर गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र अग्रवाल, देवेंद्र कश्यप, अरुण कुमार गुप्ता व सुबोध कुमार गर्ग, डॉ नंदलाल झामरिया, द्वारका प्रसाद माथुर, एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल, गिरधर गोपाल गोयल, अनिल कुमार गोयल, महेंद्र जैन मित्तल, कमल किशोर गर्ग, नंदकिशोर अग्रवाल, ओमप्रकाश वर्मा, के के गोस्वामी, दीपेश शर्मा, जगदीश भंसाली, बालकिशन खंडेलवाल, अनिल कुमार गर्ग, विष्णु अवतार गोयल, त्रिलोक कुमार अग्रवाल, रमेशचंद अग्रवाल, रमेशचंद गोयल, प्रवीण श्रीवास्तव, अशोक टांक, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गुप्ता, विष्णु गोयल, मोहनलाल कुमावत, बंसीलाल अग्रवाल व दीपक कुमार शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे l
शैलेंद्र अग्रवाल
अध्यक्ष
9414280962,7891884488