जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित

नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और जनजागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश

अजमेर, 29 सितम्बर। जिला स्तरीय नार्काे कॉर्डिनेशन (एनसीओआरडी) समिति की बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशे की रोकथाम, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण और नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री प्रवीण कुमार ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिले में पूर्व में की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। संदिग्ध क्षेत्रों पर प्रभावी कार्यवाही कर आमजन में विश्वास उत्पन्न किया जाए। सूचना तंत्र को सुदृढ़ किया जाए एवं विभाग आपस में सूचनाओं का आदान प्रदान करें। नशे के विरूद्ध अभियान तेजी लाने के साथ में पहले की तुलना में कार्यवाही बढ़ाएं। उर्स और मेलों के दौरान औचक निरीक्षण किए जाएं।
बैठक में पुलिस, आबकारी, चिकित्सा, शिक्षा और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और सेवन की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। पुलिस विभाग ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। हुक्का बार पर लगातार कार्यवाही की जाए। फरार अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और ड्रग्स सप्लाई चेन को जड़ से खत्म करने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाएं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों को भी नियमित निरीक्षण किया जाए। स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए विशेष सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके अलावा माता-पिता और अभिभावकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए ताकि वे बच्चों में हो रहे किसी भी बदलाव को समय रहते पहचान सकें।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा एवं समाज कल्याण विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। साथ ही जनजागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर जागरूकता लाने के निर्देश दिए। ड्रग फ्री केम्पस के लिए विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। कोटपा एक्ट के अर्न्तगत भी कार्यवाही करें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!