अजमेर 29 सितम्बर (वि.) राजस्थान ग्रेपलिंग ऐसोसिऐशन द्वारा जयपुर में 27 सितम्बर को राजस्थान ग्रेपलिन चैम्पियनशीप आयोजित कराई गई। जिसमें अजमेर के पहलवानों ने भाग लेते हुए 5 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीता। अजमेर जिला के ग्रेपलिंग ऐसासिऐशन के सचिव दिक्षान्त गौड़ ने बताया की अण्डर 15 में सैयद अली अब्बास ने गोल्ड, सैयद उमर ने गोल्ड व रूद्र ने सिल्वर मेडल जीता व जूनियर वर्ग में सैयद तोकीर, नज़रे हुसेन व फजले अली ने गोल्ड मेडल प्राप्त किये। अजमेर टीम के साथ संरक्षक गुरू महेन्द्र सिंह जी व सैयद अल्तमश हुसेन संजेरी मौजूद रहे।
अजमेर पहुँचने पर अंजुमन सैयदजादगान के सदस्य सैयद फखर अहमद, समाज सेवी अहसान मिर्जा, हाजी खालीद खान, शाहनवाज मिर्जा, सैयद मुजकिर चश्ती ने टीम का स्वागत – सम्मान किया।