अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत बुधवार 7 अक्टूबर को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं हेलो जिंदगी कार्यक्रम संपन्न हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाले अग्र बंधुओ को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने प्रतिभाओं की सराहना की मुख्य अतिथि देवनानी ने कहा की अग्रवाल समाज एक समृद्ध समाज है देश के आर्थिक विकास में अग्रवाल समाज का बहुत बड़ा योगदान है जो इनके आदर्श कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन से इनको विरासत में मिला है आज की स्थिति में सबका साथ सबका विकास महाराजा अग्रसेन द्वारा लागू समाजवाद का सिद्धांत एक-ईंट एक रुपया के सिद्धांत पर ही लागू है महाराजा अग्रसेन ने 5000 साल पहले ही अहिंसा का सिद्धांत लागू कर दिया था जिससे उन्हें अहिंसा का पुजारी कहा जाता है वासुदेव देवनानी का कार्यक्रम में पाठशाला के अध्यक्ष सीताराम गोयल एवं जयंती के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया सचिव गोपाल गोयल एवं मुख्य संयोजक लोकेश अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट किया
प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की प्रतिभाओ का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया प्रतिभाओ में 11 विद्यार्थी सीबीएसई की 12 कक्षा में 90 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले, 5 चार्टेड अकाउंट, 4 आई आईटियन, 4 विद्यार्थी नीट व 8 खिलाडी ट्रेकिंग पायलेट एथेलिट में कुल 32 प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया जयंती कार्यक्रम के दौरान हेलो जिंदगी नामक कार्यक्रम भी हुआ जिसमें पुणे से आए मोटिवेशनल स्पीकर द्वारका जालान ने अपने साथी पार्श्व गायक संदीप पंचवातकर के साथ समाज को जिंदगी के सभी पहलुओं पर फिल्मी गीतों के साथ प्रसंग में हास्य परिहास बताते हुए समा बांध दिया मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में द्वारका जालान का यह कार्यक्रम बहुत पसंद आया पुरे समय पंडाल में हंसी के ठहाके गूंजते रहे आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राधेश्याम गर्ग थे कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि राधेश्याम गर्ग ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया मुख्य अतिथि राधेश्याम गर्ग को मुख्य संयोजक विष्णु मंगल मुख्य संयोजक राजेंद्र मित्तल ने माल्यार्पण किया मुख्य संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल, राकेश हटुका व दिनेश प्रणामी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया इसके पूर्व दोपहर में 3:00 बजे से केरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 50 से 60 महिलाओं बालिकाओं बच्चों ने भाग लिया विभिन्न वर्ग में यह प्रतियोगिताएं खिलाई गई सभी को पुरस्कार दिया गया 15 साल तक, 15 साल से 30 साल तक और 30 साल से ऊपर के तीन तीन वर्ग महिलाओं व पुरुषों के बनाए गए प्रतियोगिता का संयोजन विनीत लोहिया और अनिल सिंघल ने किया ल
महाराजा अग्रसेन क्रिकेट प्रतियोगिता 8 अक्टूबर को गुरुवार
अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत 8 अक्टूबर गुरुवार को महाराजा अग्रसेन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी संयोजक श्री राम फतेहपुरियाऔर अनिल बाड़मेरी ने बताया की 10 10 ओवर वाले इस मैच में 6 टीम अपना खेल दिखाएगी जिनके बीच फाइनल 9 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमराज गोयल होंगे 8 अक्टूबर को शाम को 6:30 बजे अग्रसेन सर्किल पर महा आरती का आयोजन किया गया है जिसमें समाज के सभी बंधु एकत्रित होकर महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति के समक्ष महा आरती करेंगे और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे महाआरती की संयोजिका अंशु बंसल, सरोज बंसल, सुनीता बंसल, मिनाक्षी गोयल, नीलम अग्रवाल व रस्मी गर्ग होंगी