आज दिनांक 7.10.2026 को लोको कारखाना अजमेर में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन किया गया. पखवाड़ा का शुभारंभ 21.9.26 को किया गया एवं इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया. “आयुर्वेद और आपका स्वास्थ्य” विषय पर हिंदी कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें व्याख्यान देने के लिए राजकीय आयुर्वेद औषधालय, राजगढ़, अजमेर के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर दिनेश मीणा को बुलाया गया था. आज समापन के दिन मुख्य कारखाना प्रबंधक, अजमेर श्री हेमंत कुमार द्वारा कुल 45 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद नकद राशि देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान उप मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री विकास अग्रवाल द्वारा समापन समारोह के बाद सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अनुवादक श्री प्रदीप कुमार द्वारा किया गया.