अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी

*शोभा यात्रा मार्ग में जगह जगह श्रद्धालुओं ने अग्रसेन जी की आरती कर शोभा यात्रा में शामिल अग्रबंधुओं व मातृशक्ति का स्वागत किया* 
 अजमेर 11 अक्टुबर / महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वी जयंती के अवसर पर श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई, शोभायात्रा के स्वागत में समाज के बंधुओं द्वारा जगह जगह तोरण द्वार बनाए गए, अग्रसेन जी की आरती की तथा मंच से फूल बरसाए एवं अल्पाहार, जल व पेय पदार्थ आदि का वितरण किया गया l
   श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी एवं लोकेश अग्रवाल ने बताया की ब्लू केसल, केसर गंज स्थित श्री राम बलदेव बद्रीप्रसाद गोयल ट्रस्ट धर्मशाला के बाहर समाज के प्रमुख बंधुओं द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की पूजा अर्चना के साथ जुलूस प्रारंभ हुआ, जुलूस में आगे डी जे के साथ अग्रबंधु अग्रसेन जी के भजन गाते हुए चल रहे थे इसके पीछे देवी देवताओं की झांकियां बैंड बाजे, ढोल नगाड़ों के साथ चल रही थी झाकियों में गणेश जी, हनुमान जी, सूर्यदेव भगवान, अग्रसेन जी, राधा कृष्ण, शिव अघोरी, श्रीनाथ जी, जगन्नाथ भगवान की झांकी प्रमुख थी, इनके पीछे महाराजा अग्रसेन जी का रथ अग्रबंधु हाथों से खीच कर चला रहे थे सैकड़ों जगह समाज के लोगों ने अग्रसेन जी की पूजा अर्चना की, सभी को प्रसाद का वितरण किया जा रहा था l शोभा यात्रा में ऊँट, घोड़े, बग्घी, हाथी इत्र वर्षा के साथ, बैंड बाजे, अजमेर व नासिक के ढोल इत्यादि भी शामिल थे l जुलूस शोभा यात्रा का स्वागत करने वाली प्रमुख संस्थाओं में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला शाखा, महाराजा अग्रसेन महिला समिति, अग्रवाल महिला समिति, अंतराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन, अग्रवाल समाज अजमेर, श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था, श्री अग्रवाल सेवा संस्था, राधा कृष्ण सखा परिवार, श्री अग्रवाल पंचायत सोलथंबा धड़ा, घसेटी धड़ा, मारवाड़ी धड़ा, गंज धड़ा, निसबरियान धड़ा, फतहपुरिया धड़ा, केसरगंज व्यापारी मंडल, अग्रवंशज संस्थान, श्री श्याम प्रेम मंडल आदि समाज की अनेकों संस्थाओं व भाजपा व कांग्रेस आदि राजनेतिक दलों एवम संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया l अग्रसेन जयन्ती महोत्सव समिति की ओर से दुपट्टे ओढ़ाकर सभी अग्रबंधुओ का सम्मान किया गया l    जुलूस में अग्रवाल पाठशाला सभा के अध्यक्ष सीताराम गोयल, सचिव गोपाल गोयल काँच वाले, अग्रसेन जयन्ती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी, लोकेश अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, विष्णु मंगल, दिनेश प्रणामी, राकेश हटूका व राजेंद्र मित्तल तथा शंकर लाल बंसल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, दीपचंद श्रीया, सुनील गोयल, गिरिराज अग्रवाल, रमेश चंद अग्रवाल, सुबोध जैन, विष्णु प्रकाश गर्ग, हेमराज गोयल, किशन चंद बंसल, गिरधारी लाल मंगल, राजेंद्र अग्रवाल, दीपक एरण, संजीव अग्रवाल, ज्ञानेश गुप्ता, विष्णु चौधरी, अनिल बाड़मेरी, प्रदीप बंसल, मनीष गोयल, जय गोयल, अनुपम गोयल, प्रवीण अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अजय चौधरी, संदीप बंसल, कैलाश चंद गोयल, विमल गर्ग, उमेश गर्ग, रमेश चंद मित्तल, लक्ष्मी नारायण हटूका, गोविंद प्रसाद गर्ग, संजीव कुमार गुप्ता, एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल, संजय अत्तार, विमल गर्ग, ओमप्रकाश गर्ग, श्रीमती अंजू पंसारी, श्रीमती अंशु बंसल, श्रीमती दीपिका श्रीया, श्रीमती मीनू मित्तल, विनीता गोयल, श्रीमती लेखा गर्ग, श्रीमती सरोज बंसल, श्रीमती रेणु मित्तल, अशोक गोयल, सुरेश गोयल, अजय गर्ग, संजय गर्ग, प्रतीक गर्ग, राजेंद्र मंगल, सहित सेकडों समाज बंधु मातृ शक्ति, युवा व बच्चे शामिल थे l
  जुलूस ब्लू केसल से प्रारंभ होकर, सीताराम बाजार, केसरगंज, दयानंद मार्केट, लाल कोठी, पड़ाव, सिनेमा रोड, क्लॉक टावर, मदार गेट, गांधी भवन, चूड़ी बाजार, पुरानी मंडी, गोल प्याऊ, नया बाजार, आगरा गेट होता हुआ अग्रसेन नगर पहुंचा जहां मोहल्ले वालों द्वारा अग्रसेन जी पूजा अर्चना के साथ जुलूस का समापन हुआ l
*भजन क्लंबिन्ग कार्यक्रम 12 अक्टुबर सोमवार को*
   श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल ने बताया की 12 अक्टुबर सोमवार को सांय 7:30 बजे से अग्रवाल स्कूल प्रांगण में भजन क्लंबिन्ग एवं कंसर्ट कार्यक्रम होगा जिसमें वृंदावन के प्रसिद्ध भजन गायक रसिक वैष्णव अपने साथियों के साथ प्रस्तुति देंगे l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सुरेश गोयल होंगे l कार्यक्रम का संयोजन विमल गर्ग, मनिल गर्ग, नवनीत प्रणामी, विनीता प्रणामी, शालिनी गर्ग व पूर्वी अग्रवाल करेगी l
अशोक पंसारी
मुख्य संयोजक
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति 2026
मो 9414003159

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!