पंचायतीराज चुनाव-2026 : जिला परिषद सदस्यों के लिए 10 अभ्यर्थियों ने भरे 12 नामांकन पत्र

अजमेर, 12 अक्टूबर। जिले में पंचायतीराज चुनाव-2026 के अन्तर्गत जिला परिषद सदस्यों के नाम निर्देशन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया गुरूवार को आरम्भ हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि जिला परिषद के सदस्यों के नामांकन जमा कराने के तृतीय दिवस सोमवार तक 10 अभ्यर्थियों द्वारा 12 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद के वार्ड संख्या 2 से श्वेता शर्मा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं निर्दलिय, वार्ड संख्या 3 से देविका ने भारतीय जनता पार्टी, वार्ड संख्या 8 से बिरम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, हेमेंद्र प्रजापत ने निर्दलीय, गोरधन लाल गुर्जर ने निर्दलीय एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, वार्ड संख्या 12 से हगामी लाल ने भारतीय जनता पार्टी, वार्ड संख्या 16 से सीता देवी ने भारतीय जनता पार्टी, वार्ड संख्या 17 से कालू राम मीना ने भारतीय जनता पार्टी, वार्ड संख्या 19 से शिवराज ने भारतीय जनता पार्टी एवं वार्ड संख्या 30 से कंचन चौधरी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से नामांकन भरा।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्यों के आम चुनाव करवाए जाने के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा नाम निर्देशन सम्बन्धी कार्यवाही सम्पादित की जा रही है। जिले में जिला परिषद सदस्यों के नाम निर्देशन प्राप्त करने की तिथि 13 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि अजमेर जिला परिषद के वार्ड संख्या एक से 8 के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खोरवाल सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगी। इनके द्वारा नया कलेक्ट्रेट भवन ग्राउण्ड फ्लोर स्थित अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन के न्यायालय में नाम निर्देशन प्राप्त किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद के वार्ड संख्या 9 से 17 के लिए राजस्व अपील प्राधिकारी श्री रामचन्द्र सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे। इनके द्वारा नया कलेक्ट्रेट भवन फ्लोर नम्बर 3 स्थित राजस्व अपील प्राधिकारी के न्यायालय में नाम निर्देशन प्राप्त किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद के वार्ड संख्या 18 से 25 के लिए विशेषाधिकारी कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री राजपूत नेहा उद्धवसिंह सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगी। इनके द्वारा नया कलेक्ट्रेट भवन फ्लोर नम्बर 2 स्थित सहायक कलक्टर मुख्यालय के न्यायालय में नाम निर्देशन प्राप्त किए जाएगें।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद के वार्ड संख्या 26 से 33 के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री प्रवीण कुमार सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे। इनके द्वारा नया कलेक्ट्रेट भवन ग्राउण्ड फ्लोर स्थित अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर के न्यायालय में नाम निर्देशन प्राप्त किए जाएंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!