अजमेर/ आज दरगाह संपर्क सड़क पर हो रहे खड़े हुए झज्जर अवस्था को लेकर वार्ड नंबर 9 की कांग्रेस पार्षद मीनाक्षी प्रताप यादव के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) से मिला।
शिष्ट मंडल में घोसियान समाज के अध्यक्ष अकबर घोसी एवं तारा शाह नगर हुसैनी मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष आफताब नवाजी व रियाजुनुद्दीन कुरैशी, निजामुद्दीन व राशिद खान आदि शामिल थे ।
मीनाक्षी यादव ने दरगाह संपर्क सड़क पर जगह जगह खड्डे हो जाने के कारण दयनीय स्थिति में होने की जानकारी देते हुए कहा कि जब पूरे शहर के खड्डे भरे जा रहे हैं और यह सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित की गई है व उसी के अंडर में आती है , को इस सड़क को अनदेखा क्यों किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि यह सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग में बनवाई थी ,786 उर्स के समय और बाद में दो बार उसका पुनर्निर्माण भी अजमेर सार्वजनिक निर्माण विभाग में करवाया था, 3 साल पहले जनता की मांग पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इसके टेंडर करवाए थे वह बाद में जिला कलेक्टर के आदेश पर अजमेर विकास प्राधिकरण ने इस सड़क को डामर की बजाय सीसी रोड बनाने वह दोनों तरफ नाले बनवाने के टेंडर एक करोड़ 71 लाख रुपए के करवाएं । जिसका कार्यादेश देना बाकी था, लेकिन आचार संहिता के चलते कार्यादेश नहीं दिया जा सका ।
बाद में सरकार बदलने पर यह सारी कार्रवाई ठंडे बस्ती में चली गई ।
दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया है की संपूर्ण सड़क जब बनेगी तब की बात है फिलहाल अभी तो सार्वजनिक निर्माण विभाग अजमेर जब शहर की सड़कों के खड़े भरवा रहा है तो सार्वजनिक निर्माण विभाग से ही इस सड़क के खड्डों की पेच रिपेयर करवा कर भरवा दें व दिवाली पर झरनेश्वर महादेव मंदिर व भाटा बाव मंदिर पर जाकर दर्शन करने वाली जनता को एवं दिवाली बाद पूरे देश विदेश से आने वाले ख्वाजा गरीब नवाज के जायरिनों को राहत प्रदान करावें।
इसलिए इस 600-700 मीटर के छोटे से हिस्से को प्राथमिकता के आधार पर डामर अथवा सीमेंट कंक्रीट से मरम्मत ( पेच रिपेयर) करावे.
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने दिवाली से पहले यहां पर इस सड़क के टुकड़े का पेच रिपेयर करके सुगमता से आने-जाने योग्य बनवाने का आश्वासन दिया
(मीनाक्षी प्रताप यादव)
पार्षद वार्ड 9
नगर निगम अजमेर