बालिकाओं का समग्र विकास ही सुरक्षित समाज की अवधारणा- श्रीमती मेघा रतन

अजमेर, 16 अक्टूबर। नारी चौपाल-सशक्त बालिका-सुरक्षित समाज सप्ताह कार्यक्रम के तहत सप्ताह का आयोजन जिले में किया गया।
महिला अधिकारिता उप निदेशक श्रीमती मेघा रतन ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर अजमेर मुख्यालय शहर में पन्नधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र के मानव संसाधान एवं महिला अधिकारिता पर्यवेक्षक द्वारा अजमेर मुख्यालय पर दिशा-निर्देशों के अनुरूप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही 12 अक्टूबर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बन्दिरा में उक्त केन्द्र के सलाहकारों द्वारा विद्यालयों में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें माय भारत पोर्टल की जानकारी दी गई एवं तनाव, परीक्षा का दबाव अकेलापन, पीयर प्रेशर सोशल मीडिया का प्रबन्धन की दी गई। 13 अक्टूबर को राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय भूणाबॉय एवं वैदिक उच्च माध्यमिक विद्यालय परबतपुरा एवं सन्त जोसफ सीनियर सैकण्डरी स्कूल अजमेर में बाल विवाह विषय पर जानकारी दी। 14 अक्टूबर को राजकीय केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरानी मण्डी अजममेर नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन पर कार्यशाला तथा जानकारी दी गई। इससे महिलाओं एवं बालिकाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की योजनाओं की जानकारी हो सके।
उन्होंने केन्द्र के प्रतिनिधियों सहित अन्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार एवं विभाग का इस कार्यक्रम का उद्वेश्य अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की महत्ता को रेखांकित करते हुए इस अवसर पर  महिलाओं एवं बालिकाओं के समग्र विकास हेतु किये जा रहे कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से कार्यान्वित करने के साथ-साथ उनकी जानकारी लाभान्वित पक्ष तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के समग्र विकास से ही सुरक्षित समाज की अवधारणा स्थापित हो सकेगी। इसलिए हम सभी को चाहिऐ बालिका के स्वास्थ्य, शैक्षणिक एवं सुरक्षित पहलूओं को पूर्ण संवेदनशीलता के साथ व्यवहार में लाया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस कार्यक्रम के आयेाजन में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की आदर्श आंचार संहिता के दृष्टिगत पूर्ण पालना करते हुये कार्यक्रम का आयेाजन किया गया है। इसके साथ 15 अक्टूबर को अजमेर मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घूघरा में जिला स्तरीय चैम्पियन के साथ संवाद कार्यक्रम किया गया। किशोरी बालिकाओं के कार्यक्रम एवं 16 अक्टूबर को राजस्थान स्टेट ऑपन स्कूल के अधिकारियों के साथ शिक्षा सेतु एवं लाडो प्रोत्साहन योजना का प्रचार-प्रसार किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय की बालिकाओं एवं अन्य ने सहभागिता की जिसमें महिलाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी दी गई।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!