वृद्धआश्रम के वृद्ध जनों व ट्रस्टीयो ने किया कन्या पूजन

अजमेर 19 अक्टूबर। ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्था द्वारा संचालित श्री अमरापुर सेवाघर वृद्धाश्रम, प्रगति नगर अजमेर में स्थित आश्रम में कन्या पूजन कार्यक्रम हर्षाेल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आश्रम के वृद्धजनों, बुजुर्गों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कन्याओं के साथ डांडिया नृत्य कर माता रानी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई तथा सभी ने सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया तथा उन्हें ससम्मान प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, सेवा भावना और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला। आश्रम के वृद्धजनों के लिए यह आयोजन आनंद एवं उत्साह से भरपूर रहा
इस अवसर पर हरी चंदनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी भारतीय संस्कृति में कन्याओं को माँ दुर्गा का स्वरूप माना गया है। कन्या पूजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान, पवित्रता, प्रेम और करुणा का प्रतीक है। जब हम किसी कन्या के चरण पूजते हैं, तो वास्तव में हम उस शक्ति का सम्मान करते हैं, जो सृष्टि का आधार है। बेटियाँ घर की खुशियाँ हैं, समाज की शक्ति हैं और देश का भविष्य हैं। इसलिए कन्या पूजन का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब हम अपने जीवन में भी बेटियों को समान सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेंगे।
इस पुनीत आयोजन में ट्रस्टीगण हरी चंदनानी, रमेश टिलवानी एवं चंद्र नोतानी का विशेष सहयोग रहा। वहीं, प्रसादी एवं उपहार सहित कार्यक्रम के संपूर्ण खर्च और सहयोग दत्ता परिवार की ओर से किया गया।
हमारी संस्था द्वारा वृद्धाआश्रम में त्यौहार व विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती है जिसे वृद्धजनों को यहां अपनापन, सम्मान और परिवार जैसा वातावरण देने का प्रयास किया जाता है। हमारा उद्देश्य है कि जीवन के इस पड़ाव पर कोई भी बुजुर्ग स्वयं को अकेला या असहाय महसूस न करे। आश्रम के ट्रस्टी आवासियांे को अपने माता-पिता की तरह सेवा करते है।
आश्रम सदस्यों व वृद्धजनों ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए माता रानी से प्रार्थना की कि सभी पर उनकी कृपा बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली एवं उन्नति का संचार हो।
कंवल प्रकाश किशनानी
9829070059

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!