25 वर्षों से निरंतर हो रहा है नवरात्र पूजन का आयोजन
अजमेर 19 अक्टूबर। शांताआत्मा व्यास मेघीतुलसी किशनानी सेवा संस्थान एवं स्वामी समूह के तत्वावधान में स्वामी कॉम्प्लेक्स स्थित श्री प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय नवरात्र पूजन एवं कन्या पूजन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। संस्थान एवं समूह की ओर से पिछले 25 वर्षों से यह धार्मिक आयोजन निरंतर किया जा रहा है।
प्रियंका किशनानी ने बताया कि नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर 101 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर कन्याओं को रसोई फैमिली रेस्टोरेंट में बैठाकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया गया। धार्मिक परंपरा के अनुसार कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया तथा उनके सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।
नौ दिवसीय नवरात्र पूजन के दौरान मंदिर में धार्मिक वातावरण बना रहा। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं कन्या पूजन की परंपरा को आगे बढ़ाना तथा समाज में सेवा, श्रद्धा और संस्कारों की भावना को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर कंवल प्रकाश, गौंराग, गायत्री, निर्वित, आदर्श कुमार केशव नाथ, दिलीप चंदनानी सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।
कंवल प्रकाश किशनानी
9829070059