महाआरती भजन संध्या एवं भंडारे का हुआ आयोजन
अजमेर ! वरूण सागर के निकट स्थित काजीपुरा ग्राम में अरावली पर्वतमाला की सुरम्य पहाड़ियों के मध्य स्थित प्राचीन श्री गंगा भैरव मंदिर पर आज विजयदशमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भजन संध्या मनोकामनाएं पूर्ण महाआरती एवं भंडारा का आयोजन किया गया ।मंदिर के मुख्य उपासक भाग सिंह रावत ने बताया कि प्राचीन कालीन गंगा भैरव मंदिर पर दर्शन मात्र करने से असाध्य रोग दूर हो जाते हैं एवं मनोकामना पूर्ण होती है मनोकामना पूर्ण होने पर विजयदशमी महोत्सव पर देश एवं विदेश से श्रद्धालु मंदिर पर आते है। महाआरती मे जन सैलाब उमड पडा!
विजयदशमी महोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान की प्रमुख भजन मंडली भैरव मंडली के राणा रावत जीता रावत लेखराज एवं रामदेव रावत आदि ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सलामुद्दीन खान शिव कुमार बंसल मनीष अग्रवाल नवयुवक मंडल के कल्याण सिंह रावत जय सिंह रावत बीरम सिंह रावत उगम रावत शैतान रावत पप्पू रावत गोपाल रावत रवि रावत भूपेन्द्र रावत सागर रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
कल्याण सिंह रावत काजीपुरा