अजमेर ! अजमेर की बेटी डॉ. स्नेहा गर्ग को राष्ट्रीय स्तर पर “40 वर्ष से कम आयु की उभरती हुई कार्डियोलॉजी लीडर” के रूप में सम्मानित किया गया !
नई दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हेल्थकेयर में कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. स्नेहा गर्ग को वॉयस ऑफ हेल्थकेयर (VOH) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्डियोवैस्कुलर समिट और कार्डियक एक्सीलेंस अवार्ड्स में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्नत इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, TAVI और ट्रांसकैथेटर वाल्व रिप्लेसमेंट में उनके योगदान और भारत में न्यूनतम इनवेसिव स्ट्रक्चरल हार्ट इंटरवेंशन को बढ़ावा देने में उनके योगदान पर दिया गया है।
यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है और कार्डियोवैस्कुलर देखभाल की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
डॉ स्नेहा गर्ग अजमेर के प्रमुख चिकित्सक दंपत्ति डॉ विनीत गर्ग एवं डाँ रमा गर्ग की पुत्री है।
डाँ रमा गर्ग