आज और कल का दिन खास28 अक्टूबर 2026 : अंतरराष्ट्रीय एनिमेशन दिवस आज।
29 अक्टूबर 2026 : करवा चौथ व्रत कल।
29 अक्टूबर 2026 : करक चतुर्थी कल।
29 अक्टूबर 2026 : संकष्ट चतुर्थी व्रत कल।
29 अक्टूबर 2026 : दशरथ चतुर्थी कल।
29 अक्टूबर 2026 : दशरथ ललिता व्रत कल।
आज का राशिफल
***************
28 अक्टूबर, 2026, बुधवार
====================
मेष राशि : आज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्रों की खरीदारी का योग है। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मनोरंजन एवं आनन्ददायक दिन है। आज आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कारोबार में बेहतरी आएगी, नए संपर्क भी बनेंगे जो लाभकारी रहेंगे।
वृषभ : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा, प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आज अधूरे कार्य संपन्न होंगे। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें।
मिथुन : आज साहित्य एवं कला के क्षेत्र में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में साझेदारी अवश्य लें। कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना है।
कर्क : आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। संयमपूर्वक कार्य करें। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा।
सिंह : मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ होगा।
कन्या : ग्रह-नक्षत्र आज आप को धन के लेन-देने पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। आज ना किसी से उधार दें और ना लें।
तुला : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ होगा। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट लाभकरी रहेगी।
वृश्चिक : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें।
धनु : आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।
मकर : आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, आपके प्रमोशन के योग हैं। कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे।
कुंभ : आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। भाग्योदय के प्रबल योग है। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा।
मीन : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। सावधानी पूर्वक कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा ना करें। वाहन धीमी गति से चलाएं। ध्यान योग करना लाभप्रद रहेगा। घरेलू काम में व्यस्त होंगे।
आज का पंचांग
===========
28 अक्टूबर 2026, बुधवार
***********************
तिथि तृतीया अगले दिन – 01:08 AM आगे – चतुर्थी
योग व्यतिपात 07:18 AM वरीयान अगले दिन – 03:40 AM आगे – परिघ
करण वणिज 02:38 PM विष्टी अगले दिन – 01:08 AM आगे – बव, बालव
नक्षत्र कृत्तिका 01:26 PM आगे – रोहिणी
पक्ष कृष्ण
वार बुधवार
सूर्योदय 06:29 AM
सूर्यास्त 05:39 PM
चन्द्रमा वृषभ
राहुकाल 12:04 PM – 01:28 PM
विक्रमी संवत् 2083
शक सम्वत 1948
मास अमांत आश्विन
मास पूर्णिमांत कार्तिक
शुभ मुहूर्त – अभीजित कोई नहीं
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।