रामलीला मैदान की महारैली के लिए तैयारियां तेज: डॉ. राजकुमार जयपाल

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में अजमेर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल, पार्षदों और पदाधिकारियों को वाहनों की जिम्मेदारी सौंपी

अजमेर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्योतिबा फुले सर्किल स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित आवश्यक बैठक में अजमेर से अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में महारैली के लिए परिवहन एवं कार्यकर्ताओं की दिल्ली रवानगी की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। सभी पार्षदों को दो-दो कार तथा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को भी दो-दो कारों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई। अजमेर उत्तर और अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों से लगभग छह बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ट्रेनों के माध्यम से भी दिल्ली पहुंचेंगे।

डॉ. जयपाल ने निर्देश दिए कि दिल्ली जाने वाले प्रत्येक वाहन का नंबर और वाहन ले जाने वाले व्यक्ति का नाम कांग्रेस कार्यालय में दर्ज कराया जाए। सभी गाड़ियां ज्योतिबा फुले सर्किल स्थित कांग्रेस कार्यालय से रवाना होंगी। वाहनों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों का पूरा विवरण प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) को भेजा जाएगा, ताकि रैली में अजमेर की भागीदारी को व्यवस्थित किया जा सके।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की रक्षा और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित यह महारैली देश की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देगी। कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर दिल्ली पहुंचेंगे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प को बुलंद करेंगे।

बैठक में ये नेता रहे मौजूद

प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि बैठक में संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक गोपाल बाहेती, महेंद्र सिंह रलावता, उपाध्यक्ष फखरे मोईन, गजेंद्र सिंह रलावता, अमित गर्ग, हनीश मारोठिया, विशाल सिंह, लक्ष्मी बुंदेल, लक्ष्मी धौलखेड़िया, शैलेंद्र अग्रवाल, परवेज खान, चंद्रशेखर बालोटिया, ईश्वर टहल्यानी, नितिन जैन, नवीन कच्छावा, कशिश बायला, सुनील कैन, पुष्पा राजोरिया, पुष्पा जेदिया, ऋषि बंसीवाल, इकरामुद्दीन, ईश्वर राजोरिया, मुकेश पवार, हरि प्रसाद जाटव, नरेश सत्यावना, सुरेंद्र गुर्जर, सुरजीत कपूर, हेमंत जोधा, सतीश बैरवा, कमल बैरवा, रमेश गरवाल, आरिफ खान, हेमराज खारोंलिया, मोहसिन खान मनीष सेन, सुरेश राठौड़, श्रवण कुमार सन्नू,विकास चौहान, बबीता चौहान, भूपेंद्र चौहान, चंद्रेश सुनिया, पंकज जोधावत और ललित मलोदिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जारीकर्ता:
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!