अजमेर/९ राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी बी यादव ने एक पत्र जारी कर पार्षद सुश्री मीनाक्षी प्रताप यादव को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान की और से अजमेर शहर के जिला अध्यक्ष पद पर 2 वर्ष अथवा अग्रिम आदेश तक नियुक्त किया है ।पत्र में बताया गया है की आरजीपीआरएस राजस्थान की नियुक्ति समिति एवं प्रभारी की अनुशंसा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय सुशील कुमार जी वह राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन उपरांत आपके कार्य अनुभव एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति विचारधारा एवं समर्पण को देखते हुए आपको राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान के अजमेर शहर के जिला अध्यक्ष पद पर दो वर्ष अथवा आगामी आदेश तक जो पहले हो के लिए नियुक्त किया जाता है पत्र में कहा गया है कि हमें आशा है आप संगठन के आचार संहिता का निष्ठा पूर्वक पालन करते हुए जमीनी स्तर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने में पूर्ण समर्पण एवं रचनात्मक कार्यों के साथ योगदान देगी । इस नियुक्ति पर सुश्री मीनाक्षी प्रताप यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि वह उनके बताए गए निर्देशों की पूर्ण निष्ठार से पालना करेंगी।
(मीनाक्षी प्रताप यादव)