दिव्यांगों एवं बुजुर्गों की मदद से लेकर मतदाताओं को कतारबद्ध करने तक संभाली जिम्मेदारी
सराधना। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के पांच मतदान बूथों पर स्काउट्स एवं गाइड्स ने सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल के नेतृत्व में स्काउट्स एवं गाइड्स ने मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने, मतदाताओं को कतारबद्ध करने, अनुशासन बनाए रखने, पानी पिलाने तथा आदर्श आचार संहिता के पालन में सहयोग सहित विभिन्न सेवा कार्य किए।
पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (पीईईओ) मीनू चतुर्वेदी ने स्काउट्स एवं गाइड्स को लोकतंत्र के महापर्व में निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने जिम्मेदारी और सेवाभाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
आर.एन. रावत ने बताया कि मतदान केंद्रों पर अंजली, रोनक, सुरता, मनु, मीनाक्षी, वर्षा, पायल, नेहा, काव्यांश, आर्यन, सूरज, भव्य पुरी, नरेंद्र, अंशुमन, जतिन, लोकेश, हिमांशु एवं प्रिंस ने उत्कृष्ट सेवा कार्य किया। वहीं, जयवंती तोलानी ने भी मतदान कार्य में सहयोग प्रदान किया।
स्काउट्स एवं गाइड्स की इस पहल ने लोकतंत्र के प्रति जागरूकता, नागरिक कर्तव्य, अनुशासन और सेवा भावना का प्रेरणादायक संदेश दिया। मतदान जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए अनुकरणीय रही।