दिनांक 28अक्टुबर 2026 : अजमेर : राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चाचियावास द्वारा संस्था निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक के निर्देशन में संचालित आजीविका संवर्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सलेमाबाद क्षेत्रीय कार्यालय में क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 20 महिलाओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को संस्था द्वारा संचालित आजीविका कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के माध्यम से दिए जाने वाले विभिन्न प्रशिक्षणों के बारे में बताया गया, ताकि महिलाएँ अपने कौशल का विकास कर आय के नए स्रोत स्थापित कर सकें।
प्रशिक्षण के दौरान परियोजना के माध्यम से दिए जाने वाले वित्तीय सहयोग पर चर्चा की गई। इसके साथ ही सलेमाबाद में सिलाई केंद्र स्थापित करने तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना रहा। इस दौरान आजीविका समन्वयक अनिता चौहान ने महिलाओं को आजीविका गतिविधियों एवं स्वरोजगार के अवसरों से संबंधित जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वयं सहायता समूह समन्वयक सज्जन सिंह का सहयोग रहा।
(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक
मो. 9829140992