श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल की मासिक बैठक संपन्न

भजनों व गीतों की प्रस्तुति के साथ ही संस्था सदस्यों का जन्म दिवस भी मनाया

अजमेर 29 अक्टुबर (   ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की अक्टुबर माह की मासिक बैठक संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, (रेल्वे सरक्युलर रोड़) अजमेर में आयोजित की गयी l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ, इसके बाद महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत मासिक बैठक का कार्यवाही विवरण का पठन कर उसकी पुष्टि कराई गयी तत्पश्चात जिन सदस्यों का इस माह जन्म दिन आता है उनमें श्री राजेंद्र गुप्ता, उमेशचंद गुप्ता, रमेशचंद अग्रवाल, नंद किशोर अग्रवाल, महेंद्र जैन मित्तल, विनय गुप्ता व गोविंद प्रसाद गर्ग का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया गया तथा इनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गयी l हाल ही में संपन्न हुए श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था के चुनाव में श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल संस्था के सदस्य राजेंद्र अग्रवाल व प्रमोद कुमार बंसल के महासचिव व कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने पर दोनों पदाधिकारियों का तथा निर्वाचन अधिकारी रहे जगदीश चंद ऐरन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर नियमित रूप से किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी तथा सभी सदस्यों को अवगत कराया कि संस्था की कार्यकारिणी ने वृहद स्तर पर सेवा कार्य करने का निर्णय लिया है जो संस्था के 50 वे स्थापना दिवस 5 दिसम्बर 2026 तक निरंतर चलेंगे तथा 5 दिसंबर को संस्था की स्थापना की 50वी वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी l
संस्था महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि संस्था की और से अनेक रचनात्मक कार्यक्रम  भी आयोजित किये जायेंगे, उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्था में 85 वार्षिक सदस्य तथा 6 आजीवन सदस्य हैं, उन्होंने संस्था में रिक्त 15 सदस्यों की जगह नये सदस्य जोड़ने का आव्हान किया l
इस अवसर सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम के शुभारम्भ में प्रमोद कुमार बंसल ने ओम उच्चारण, हास्यासन व ताली वादन कराया तथा इनके फायदे भी बताये l इनके पश्चात के जे ज्ञानी, रमेश चन्द अग्रवाल उमेश चंद गुप्ता, महेंद्र जैन मित्तल, जगदीश चंद ऐरन, घनश्याम वर्मा, नंद किशोर गर्ग, प्रमोद कुमार बंसल, राधारमण शर्मा व शैलेंद्र अग्रवाल आदि ने भजन, हास्य व्यंग्य, गीत तथा ज्ञानवर्धक संस्मरण प्रस्तुत किये l
मीटिंग में संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद गुप्ता, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव के जे ज्ञानी व कमल किशोर गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य रमेशचंद अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, विनय गुप्ता, देवेंद्र कश्यप, जगदीश चंद ऐरन व अरुण कुमार गुप्ता, गिरधर गोपाल गोयल, गोविंद प्रसाद गर्ग, अनिल कुमार गोयल, महेंद्र जैन मित्तल, नंदकिशोर अग्रवाल, अनिल गोयल, के के गोस्वामी, घनश्याम वर्मा, नवल किशोर गोयल, एस के अग्रवाल, बालकिशन खंडेलवाल, अशोक कुमार गोयल, शैलेंद्र कश्यप, प्रमोद कुमार बंसल, रमेशचंद अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, विशम्भर दयाल गुप्ता, अनिल कुमार गर्ग, विष्णु अवतार गोयल, त्रिलोक कुमार अग्रवाल, रमेशचंद गोयल, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गुप्ता, राधारमण शर्मा, आर पी शर्मा, प्रकाश जैन पाटनी, विष्णु गोयल, मोहनलाल कुमावत, प्रमोद कुमार मेहता, बंसीलाल अग्रवाल व दीपक कुमार शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे l

शैलेंद्र अग्रवाल
अध्यक्ष
9414280962,7891884488

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!